![]()
एसएसबी और डीआरआई की संयुक्त टीम ने मोतिहारी के छतौनी चौक के पास 5 लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से 10.550 किलो गांजे जैसा नशीला पदार्थ और 45 हजार रुपए नकद जब्त किए। गिरफ्तार सभी आरोपी भारतीय नागरिक हैं और पूर्वी चंपारण जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि गांजे की खेप नेपाल के सतगंज से मोतिहारी लाई जा रही थी। एसएसबी की 71वीं वाहिनी, मोतिहारी को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजे की खेप भारतीय सीमा में लाई जा रही है। सीमा से 30 किलोमीटर अंदर की घेराबंदी इसके बाद एसएसबी और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), मुजफ्फरपुर की संयुक्त टीम ने संदिग्धों पर नजर रखी और कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 376 से करीब 30 किलोमीटर अंदर, छतौनी चौक के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान गांजे जैसा नशीला पदार्थ और 45 हजार रुपए भारतीय मुद्रा मिली। टीम ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, खेप को मोतिहारी और आसपास के इलाकों में खपाने की योजना थी। अब यह पता लगाया जा रहा है कि खेप किसके जरिए लाई गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Source link
SSB-DRI ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार:छतौनी चौक के पास 10.550 किलो गांजा और 45 हजार रुपए मिले
