![]()
यूट्यूबर मनीष कश्यप को उनकी दुल्हनिया मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है। पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। मनीष कश्यप ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की है। हमसफर के साथ दिल वाला इमोजी भी लगाया है। लिखा- ‘अब हर सफर तुम्हारे साथ। ख्वावों में देखा था जिस खूबसूरत एहसास को आज उसी हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने हैं।’ अनुष्का ने लिखा- ‘मेरी दुनिया’ सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीर में मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने हुए हैं। दोनों ने काले रंग की शर्ट और ब्लू जींस पहनी है। दोनों के जूते भी एक जैसे हैं। अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष कश्यप के साथ तस्वीर को पोस्ट की है। पोस्ट को मनीष कश्यप के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया है। अनुष्का ने मनीष कश्यप के साथ सेम फोटो फेसबुक पर शेयर कर लिखा है- ‘मेरी दुनिया’ अनुष्का शर्मा की 2 तस्वीरें… सोशल मीडिया पर जूते की चर्चा मनीष कश्यप ने फोटो को जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की, कमेंट करने वालों की लाइन लग गई। कुछ यूजर्स ने बधाई दी, तो कुछ ने मैचिंग ड्रेस-जूते पर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, “मोहब्बत में तो लोग दिल बदलते हैं, आपने तो जूते ही बदल लिए…” दूसरे यूजर ने लिखा- “पहले से पता था सबको…”, वहीं एक शख्स ने लिखा, “बड़े-बुजुर्ग कहा करते थे सब्र का फल मीठा होता है… मुझे पता नहीं था कि इतना भी मीठा होता है… मनीष भैया को हार्दिक बधाई नई पारी के लिए…” मनीराम चौहान नाम के यूजर ने लिखा- जूते की अदला-बदली। अब जानिए कौन है मनीष कश्यप की होने वाली दुल्हनिया अनुष्का ने फरवरी 2026 में पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। वह ABVP से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थी लेकिन तीसरे स्थान पर रहीं। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान अनुष्का ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश और वीडियो भेजे जाने तथा धमकी मिलने का आरोप लगाया था और साइबर थाने में शिकायत भी की थी। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो रोते हुए दिख रही थी। उन्होंने बताया कि उनके चरित्र को लेकर बातें बनाई जा रही है। कैरेक्टर को लेकर टैग किया जा रहा है। उनका कहना था कि लोग उनके चरित्र पर उंगली उठा रहे थे। प्रतिद्वंदी पोस्टर फाड़ रहे थे। अनुष्का के पिता नहीं हैं। उनकी मां ने ही अकेले परवरिश की। अनुष्का ने घर संभालने में मदद की, पढ़ाई पूरी की और अपना पत्रकारिता का सपना जिया। महिला प्रत्याशी के तौर पर मिला था राजनीतिक मंच पटना यूनिवर्सिटी के पिछले छात्रसंघ चुनाव में भी महिला प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर मौका देने की चर्चा रही थी। इसी पृष्ठभूमि में इस बार ABVP ने विमेंस कॉलेज की छात्रा अनुष्का कुमारी को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारा। चुनावी समीकरण में पटना वीमेंस कॉलेज को उनका मजबूत आधार माना जा रहा था। ABVP के घोषणा पत्र में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक बूथ’ और सीसीटीवी निगरानी, केंद्रीय पुस्तकालय को सातों दिन खोलने, प्लेसमेंट सेल मजबूत करने, डिजिटल शुल्क व्यवस्था और छात्र सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे शामिल थे। अनुष्का इस पैनल की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं। रियलिटी शो के बाद से चर्चा में मनीष कश्यप ‘सन ऑफ बिहार’ के नाम से हुई थी एंट्री रियलिटी शो मनीष कश्यप की एंट्री एक चर्चित सोशल मीडिया चेहरे के तौर पर हुई थी। बिहार के पश्चिम चंपारण से आने वाले मनीष ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। शो में उनकी एंट्री के बाद उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि और सार्वजनिक जीवन को लेकर भी चर्चा हुई। कायरा से दोस्ती ने खींचा ध्यान शो के दौरान मनीष की कायरा के साथ दोस्ती काफी चर्चा में रही। कायरा के एलिमिनेशन के बाद मनीष भावुक हो गए और उन्हें रोते हुए देखा गया था। उन्होंने टिश्यू पेपर पर ‘मिस यू’ लिखकर कायरा को भेजा था। दोनों की बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। सोनम से विवाद के बाद गुस्से में खोया आपा मनीष के सफर में विवाद भी देखने को मिले। सोनम मलिक के साथ बहस के दौरान वह अपना आपा खो बैठे थे। उन्होंने गुस्से में माइक फेंका और स्टोररूम के दरवाजे पर लात मारी थी। बाद में वह शो में लौटे और अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी। शो के अंतिम दौर में मनीष की गौतम गुलाटी से भी नॉमिनेशन को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया था कि होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी नाराज हुए और कुछ समय के लिए सेट से बाहर चले गए। मनीष को बाद में बेसमेंट में भेजने का फैसला भी लिया गया था।
Source link
मनीष कश्यप ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की फोटो:लिखा- अब हर सफर तुम्हारे साथ; जानिए कौन है होनेवाली दुल्हनिया अनुष्का शर्मा
