![]()
मुंगेर में स्कूटी की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा बेगमपुर निवासी पत्नी आसरा देवी(60) के रूप में हुई है। आसरा रोज की तरह सफियासराय हवाई अड्डे पर टहलने गई थीं। इसी दौरान रनवे पर स्कूटी चलाना सीख रहे चार बच्चों ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्कूटी सवार दो बच्चे मौके से फरार हो गए, जबकि दो बच्चे घायल महिला को उठाने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 5 साल पहले पति की हुई थी मौत परिजन ने बताया कि आसरा देवी के पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। वह दूसरे के घरों में चौका-बर्तन कर अपने दो नातियों का पालन-पोषण करती थी। वृद्धावस्था पेंशन भी उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थी। इधर, सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी जब्त कर ली। एक बच्चे का सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दो बच्चों में से एक का इलाज सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में पुलिस की निगरानी में चल रहा है, जबकि दूसरे को थाने में रखा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
स्कूटी सीख रहे 4 बच्चों ने महिला को मारी टक्कर:मुंगेर में इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने 2 को पकड़ा
