Headlines

गया में फर्जी करेंसी रैकेट को लेकर NIA की छापेमारी:आमस में 2 और बाराचट्टी में एक ठिकाने पर पहुंची टीम; इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज खंगाले




गया जिले में फर्जी करेंसी रैकेट के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को छापेमारी की। एजेंसी की टीमों ने आमस थाना क्षेत्र में दो और बाराचट्टी में एक ठिकाने समेत कुल तीन स्थानों पर दबिश दी। एसएसपी सुशील कुमार ने NIA की कार्रवाई की पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि NIA की टीम कार्रवाई कर लौट चुकी है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी या बड़ी बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की ओर से छापेमारी और उससे जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। फर्जी करेंसी के नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसी एसएसपी के अनुसार, जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी करेंसी रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी किन लोगों के घरों या ठिकानों पर हुई और वहां से क्या मिला, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज खंगाले सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई फर्जी नोटों के कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए की गई है। NIA की टीम ने तीनों स्थानों से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आमस और बाराचट्टी में अब तक कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं आई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि टीम अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी ले गई है। छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। फिलहाल NIA की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *