Headlines

20 से 22 नवंबर तक होगा 15वां अहिल्या-गौतम महोत्सव:तीन दिन धर्म-संस्कृति की दिखेगी झलक, बैठक में डीएम ने तय की जिम्मेदारी




दरभंगा जिले में 15वें अहिल्या-गौतम महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 20, 21 और 22 नवंबर को किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महोत्सव को भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने कहा कि अहिल्या-गौतम महोत्सव जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व को व्यापक पहचान मिलती है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। कलाकारों के चयन के लिए समिति गठित करने का निर्देश महोत्सव के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए डीएम ने अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर को कलाकारों के चयन के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया। वहीं, सदर एसडीओ कुमार गौरव को तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
डीएम ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से की जाएं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके। महोत्सव के अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और शोभायात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। शोभायात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अहिल्या स्थान न्यास समिति के सदस्यों और संबंधित पदाधिकारियों को महोत्सव की गरिमा एवं परंपरा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, सदर एसडीओ कुमार गौरव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा प्रियंका कुमारी, अहिल्या स्थान न्यास समिति के बालेश्वर ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *