Headlines

पानी की टंकियों में छिपाकर ले जा रहे शराब जब्त:जमुई में बोलेरो पिकअप से 996 बोतलें मिलीं; झारखंड के 2 तस्कर गिरफ्तार




जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान 589.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब महिंद्रा बोलेरो पिकअप में रखी पानी की टंकियों के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी। टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ऊपर रखी थीं खाली टंकियां, अंदर छिपाई थी शराब शराब तस्करी के लिए पिकअप में पानी की टंकियों का इस्तेमाल किया गया था। टंकियों के अंदर शराब की बोतलें छिपाई गई थीं, जबकि ऊपर कुछ खाली टंकियां रखी थीं, ताकि वाहन की जांच के दौरान किसी को शक न हो। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि जब्त शराब में ब्लैक टाइगर और ओल्ड हैबिट ब्रांड की व्हिस्की शामिल है। कुल 996 बोतलों में 589.5 लीटर शराब मिली है। तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो पिकअप (JH-12P-0104) भी जब्त की गई है। पहले भी दो बार खगड़िया पहुंचा चुके थे शराब की खेप सुभाष कुमार के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि वे इससे पहले भी इसी तरीके से दो बार झारखंड से शराब की खेप खगड़िया पहुंचा चुके हैं। तीसरी बार शराब ले जाते समय डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पकड़े गए। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के लिए वाहनों की टंकी, शौचालय की सफाई वाली टंकी, सब्जियों और दूसरे सामान का इस्तेमाल किया जाता है। इस बार पानी की टंकियों में शराब छिपाकर जांच से बचने की कोशिश की गई। कोडरमा के रहने वाले हैं गिरफ्तार दोनों आरोपित गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के बछेडीह निवासी रंजीव कुमार दास और विश्वेश्वर सिंह के रूप में हुई है। दोनों से उत्पाद थाने में पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग यह पता लगा रहा है कि शराब किसके लिए ले जाई जा रही थी और इस तस्करी में कौन-कौन शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *