Headlines

भोजपुर में 19,200 कारतूस बरामद:यूपी से लाई जा रही थी खेप, 3 तस्कर अरेस्ट; मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल में खपाने की तैयारी थी




भोजपुर में पटना एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास सोमवार को पुलिस ने एसयूवी कार सवार 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अलग-अलग बोर के कुल 19 हजार 200 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 5 मोबाइल, एक मैगजीन और एक पिस्टल भी मिली है। जब्त कारतूस की कीमत करीब 12 लाख है, जबकि ब्लैक मार्केट में इसकी कीमती 20 लाख के करीब है। बिहार के अलग-अलग जिलों में खपाने की तैयारी थी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों तस्कर उत्तर प्रदेश से कारतूसों की बड़ी खेप लेकर बिहार आ रहे थे। उनकी योजना इस खेप को मुजफ्फरपुर, सुपौल, दरभंगा और सिवान समेत उत्तर बिहार के अलग-अलग जिलों में खपाने की थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सारस कुमार, फतेहपुर निवासी लल्टू कुमार और सिवान जिले के माधवपुर तरवारा निवासी चंदन तिवारी के रूप में हुई है। चंदन तिवारी गिरोह का सरगना है। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कारतूस तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कारतूसों की खेप कहां से खरीदी गई थी और बिहार में किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *