Headlines

असनी में करंट लगने से युवक की मौत:बनास नदी के पास पोल की चपेट में आने से हादसा; खेत देखने गया था




उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव के बधार में करंट लगने से 28 वर्षीय लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। वह असनी गांव के बबन सिंह के बेटे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को लक्ष्मण खेत देखने बनास नदी के किनारे गए थे। नदी के पास 11 केवी के बिजली पोल में अर्थिंग का करंट फैल रहा था। इसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। गांव के लोग खबर मिलने पर बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लक्ष्मण यादव के मौत के बाद गांव मे शोक का महौल है। मृतक का फोटो सोशल मिडिया पर डाल शोक ब्यक्त कर रहे है. अभी शादी नहीं हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *