Headlines

नवादा में करंट लगने से किसान की मौत:पत्नी, बेटा और बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खेत में काम करने के दौरान हादसा




नवादा जिले के रोह प्रखंड के परतापुर गांव में खेत में काम करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखन यादव के बेटे चंद्रिका यादव के रूप में हुई है। वह रोज की तरह अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से जमीन पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर नवादा पहुंचे, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक है। खेती से चलता था परिवार का खर्च चंद्रिका यादव अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और घर के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनकी अचानक मौत के बाद पत्नी और बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद रोह थाना प्रभारी राहुल अभिषेक मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस शव के पोस्टमार्टम समेत जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। हादसे के बाद परतापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *