Headlines

अररिया में बिजली विभाग के 14 कर्मचारी सम्मानित:डीएम विनोद दुहन ने लोगों से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की




अररिया में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 14वें स्थापना दिवस पर रविवार देर शाम बिजली पावर हाउस में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग के 14 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम विनोद दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने की। स्थापना दिवस के अवसर पर बिजली पावर हाउस को सजाया गया था। डीएम विनोद दुहन, सांख्यिकी पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए। 14 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित समारोह में बिजली विभाग के 14 कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की भूमिका और विभाग की उपलब्धियों की सराहना की गई। डीएम बोले- आने वाला समय सौर और नवीकरणीय ऊर्जा का कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम विनोद दुहन ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने 14 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाला समय नवीकरणीय और सौर ऊर्जा का है। उन्होंने लोगों से बिजली की बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा के विकल्पों को अपनाने की अपील की। पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में कर सकते हैं बचत डीएम ने जिले के लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार इस योजना के तहत सब्सिडी देती हैं। घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत की जा सकती है। समारोह में लोगों को स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के प्रति जागरूक भी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *