![]()
सुपौल में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम डीएम सावन कुमार ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले के छह नगर निकायों और प्रखंडों के छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर निकायों के घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। घाटों से गाद और कचरा हटाने, ब्लीचिंग पाउडर व चूने का छिड़काव करने और पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। खतरनाक जगहों पर बैरिकेडिंग करने को कहा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी और महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम बनाने को भी कहा गया। जिले के प्रखंडों के घाटों पर भी सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। घाटों तक जाने वाले रास्ते ठीक करने और खतरनाक जगहों पर बैरिकेडिंग करने को कहा गया। सुविधा, सुरक्षा और सफाई प्रशासन की प्राथमिकता डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके के घाटों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने और संवेदनशील व खतरनाक घाटों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को तय समय में तैयारियां पूरी करने को कहा गया। बैठक में डीडीसी इंद्रवीर कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, नगर परिषद सुपौल और त्रिवेणीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सिमराही, पिपरा और निर्मली के कार्यपालक पदाधिकारी और सभी बीडीओ मौजूद थे। सभी एसडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।
Source link
सुपौल में छठ घाटों पर गोताखोर तैनात होंगे:DM ने सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए
