Headlines

जहानाबाद-50 युवाओं ने एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया:पीएम की मौजूदगी में बिहार के 22 जिलों के 1100 प्रतिभागी हुए शामिल




जहानाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में जहानाबाद के 50 युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में बिहार के 22 जिलों से करीब 1100 युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नक्सलवाद मुक्त और भयमुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। जहानाबाद से 50 प्रतिभागियों का दल पहुंचा गुजरात जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर जहानाबाद के 50 प्रतिभागियों को समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात भेजा गया था। युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। अमित कुमार बनाए गए नोडल पदाधिकारी कार्यक्रम के संचालन और प्रतिभागियों के समन्वय की जिम्मेदारी जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) अमित कुमार को सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में जहानाबाद समेत बिहार के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने दिया हिंसा मुक्त भारत का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नक्सलवाद और हिंसा से मुक्त, भयमुक्त, सुरक्षित और विकसित भारत बनाने की बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति और विकास के महत्व पर जोर दिया। सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की जताई प्रतिबद्धता जहानाबाद के प्रतिभागियों ने सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में जहानाबाद के युवाओं की भागीदारी इसी पहल का हिस्सा रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *