Headlines

लव मैरेज के बाद परिवार ने बेटी का श्राद्ध किया:कटिहार में पिता और भाई बोले- शैजल हमारे लिए मर गई




कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी ही जीवित बेटी का श्राद्धकर्म और पिंडदान कर दिया। बेटी ने दूसरी जाति के युवक से शादी की तो पिता ने उससे सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। इंटरकास्ट मैरेज से लड़की के परिजन थे नाराज मामला कदवा प्रखंड के निझरा गांव का है। पुरोहित श्याम ठाकुर की बेटी शैजल कुमारी ने 23 अक्टूबर को पहलागढ़ पंचायत निवासी अजय पासवान से लव मैरेज कर लिया। अजय की मां सरस्वती देवी पंचायत की मुखिया हैं। बताया जा रहा है कि शैजल ब्राह्मण परिवार से है, जबकि अजय पासवान जाति से है। इसी इंटरकास्ट मैरेज से लड़की के परिजन नाराज थे। श्याम ठाकुर का कहना है कि बेटी ने भागकर शादी कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने बेटी का अंतिम संस्कार करने की बात कहते हुए उसका पिंडदान भी कर दिया। पिता श्याम ठाकुर ने अपनी बेटी को लेकर कहा कि, ‘अब बेटी मेरे लिए मर चुकी है।’ लड़की से जानें पूरी कहानी…. शैजल ने शादी के बाद 36 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। उसने विडियो में कहा, ‘11 साल से अजय को मैं जानती हूं, 11 साल से हम दोनों रिलेशनशिप में हैं। घर पर बहुत मनाने का कोशिश की लेकिन कोई नहीं माना तब हम दोनों को लास्ट में स्टेप लेना पड़ा।’ ‘मैं अपने पति के साथ खुश हूं, किसी ने मेरा अपहरण नहीं किया है। कोई प्रेशर नहीं है मेरे ऊपर, हम दोनों साथ में रहना चाहते हैं।’ ‘हमने अपनी मर्जी से शादी की हैं और इसमें मेरा कोई प्रेशर नहीं है, ना मेरे पति का प्रेशर है ना मेरे सास-ससुर का प्रेशर है।’ ‘हम दोनों बालिग है तो हम अपना डिसीजन खुद ले सकते हैं और हम खुश हैं, मुझे और मेरे पति को कोई प्रॉब्लम नहीं है।’ लड़के के पिता ने जिम्मेदारी निभाने की बात कही अजय के पिता मुन्ना पासवान ने कहा कि परिवार को मनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन जाति की वजह से बात नहीं बनी। अब शैजल उनकी बहू है और वह उसकी जिम्मेदारी निभाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *