Headlines

युवती को अगवा कर मथुरा में 3 लाख में बेचा:मां ने 2 आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR, महीनेभर बाद खुद लौटी घर




कैमूर के अधौरा से भभुआ जाने के दौरान एक युवती के अपहरण और उत्तर प्रदेश के मथुरा में तीन लाख रुपये में बेचे जाने का आरोप लगा है। करीब एक महीने तक लापता रहने के बाद युवती खुद घर लौट आई। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले में अधौरा थाना क्षेत्र के कल्हुआ गांव निवासी गुल्लू राम और उसकी पत्नी पार्वती देवी पर आरोप लगाया गया है। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने का आरोप पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहती थी। दो अक्टूबर को वह अधौरा से भभुआ जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गुल्लू राम और उसकी पत्नी पार्वती देवी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और अपने साथ ले गए। मथुरा में तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप मां के मुताबिक, आरोपी दंपती युवती को उत्तर प्रदेश के मथुरा ले गए और वहां तीन लाख रुपये में बेच दिया। बेटी के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी युवती का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अधौरा थाने में गुल्लू राम और उसकी पत्नी पार्वती देवी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। महीनेभर बाद मथुरा से खुद लौट आई युवती करीब एक महीने बाद युवती मथुरा से खुद घर लौट आई। उसके वापस आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *