Headlines

Khagaria DM Meeting | Sneh Samiti Scheme & TaRL Program Review


खगड़िया में बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

.

इसमें स्नेह समिति की आगामी योजना और TaRL कार्यक्रम लागू करने पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन की वरिष्ठ सलाहकार रुक्मिणी बनर्जी, स्टेट हेड और अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

उप विकास आयुक्त श्रेया श्री और जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने पर भी चर्चा

बच्चों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणित की दक्षता सुधारने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बच्चों के मौजूदा शैक्षणिक स्तर के अनुसार पढ़ाई की गतिविधियां चलाने और उनकी सीखने की क्षमता बेहतर करने पर विचार किया।

स्नेह समिति के जरिए माताओं और अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।

मिलकर काम करने पर सहमति

स्कूलों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने और बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत बताई।

बैठक में पढ़ाई की गतिविधियां चलाने, बच्चों के सीखने का स्तर सुधारने और तय लक्ष्य हासिल करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी।

बैठक का उद्देश्य बच्चों को उनके शैक्षणिक स्तर के अनुसार पढ़ाई देना, पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी क्षमता मजबूत करना और शिक्षा में माताओं, अभिभावकों तथा समुदाय की भागीदारी बढ़ाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *