Headlines

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में पेड़-पोल गिरे, सड़कें उखड़ीं:चेन्नई में 20 फीट ऊंची लहरें उठीं; चक्रवात अर्नब के असर की 13 तस्वीरें




चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। इसके असर से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। काकीनाडा में सड़कों पर पानी भर गया, बिजली के पोल गिर गए और समुद्री लहरों ने तट के पास की सड़कों को नुकसान पहुंचाया। चक्रवात के असर से विशाखापट्टनम में पेड़ उखड़ गए, जबकि श्रीकाकुलम में धान के खेत पानी में डूब गए। चेन्नई के एन्नोर बीच पर समुद्र की ऊंची लहरें उठीं। वहीं, पश्चिम बंगाल के ताजपुर में लोगों को समुद्र में जाने से रोका जा रहा है और ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों ने अपनी नावें किनारे पर खड़ी कर दी हैं। चक्रवात अर्नब के असर की 13 तस्वीरें… 1. चक्रवात अर्नब रात 3.30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। 2. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में कई इलाकों में पेड़ उखड़े-बिजली गुल। 3. विशाखापट्टम में आंधी-तूफान में गिरे पेड़ों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। 4. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भारी बारिश से कई हिस्सों में पानी भरा। 5. काकीनाडा में सड़कों पर पोल गिर गए। गाड़ियों को निकलने में परेशानी हुई। 6. काकीनाडा में उप्पाडा तट पर समुद्री लहरों ने किनारे को काट दिया। सड़कें उखड़ गईं। 7. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बारिश से धान के खेत डूब गए। 167 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी। 8. तमिलनाडु के चेन्नई में एन्नोर बीच पर 20 फीट ऊंची समुद्र की लहरें उठीं। 9. चेन्नई में समुद्री का पानी गाड़ियों तक आ गया। 10. चेन्नई के एन्नोर बीच के किनारे खड़ी गाड़ियां समुद्र के पानी में बह गईं। 11. ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों ने मछली पकड़ने वाली नावों को समुद्र के किनारे पर खड़ा किया। 12. ओडिशा के गंजाम जिले में चक्रवात अर्नब के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। 13. पश्चिम बंगाल के ताजपुर में अनाउंसमेंट करके लोगों को समुद्र में जाने से रोका जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *