Headlines

Salman Khan Bishnoi Samaj Statement


अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया लॉरेंस के समर्थन के लिए मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाते हुए।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्राफ पर हमले के बाद यह उनका दूसरा बयान है।

.

राजस्थान के जोधपुर जिले के जाजीवाल धोरा में हुए खीर महोत्सव में मंच से देवेंद्र बुड़िया ने कहा- यदि सलमान खान बिश्नोई समाज के पवित्र धाम मुकाम आकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ कर देगा। बुड़िया यहीं नहीं रुके, उन्होंने सलमान खान को खुली चेतावनी हुए कहा-

QuoteImage

सलमान खान डरा हुआ है। बेवजह हाथ-पांव कांप रहे हैं कि कोई आकर मार देगा। इसीलिए यदि शांति चाहता हैं, वह बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ आए और माफी मांगें, तो हम माफ कर देंगे। हम सुरक्षा भी करेंगे।

QuoteImage

बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के रहने वाले समाज के युवाओं के साथ कनाड़ा में हो रहे भेदभाव को लेकर देवेंद्र बुड़िया ने आवाज उठाई थी। उन्होंने कनाड़ा दूतावास से बिश्नोई समाज को टारगेट ना करने के लिए पत्र भी लिखा था। इसके अलावा एक बयान में उन्होंने साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा था कि हमें उस पर गर्व है।

लॉरेंस इस समय साबरमती जेल में बंद है।

लॉरेंस इस समय साबरमती जेल में बंद है।

बुड़िया बोले- लॉरेंस हमारा भाई, हमारा बच्चा

बुड़िया ने गैंगस्टर लॉरेंस के लिए कहा कि वो हमारा भाई है, हमारा बच्चा है। उस बच्चे के मुंह से गुरु महाराज के लिए निकल गया कि सलमान खान यदि यहां आए, जांभेश्वर भगवान के धाम मुकाम में आकर समाज से माफी मांग ले, तो मेरी तरफ से और समाज की तरफ से माफ कर देंगे।

मोबाइल की फ्लैश जलवाकर समर्थन मांगा

देवेंद्र बुड़िया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आप सभी अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट एक बार चालू करें। अपने भाई लॉरेंस के लिए और यह कहें कि सलमान को यहां आकर मुकाम में माफी मांगनी पड़ेगी और हम उसे माफ कर देंगे। इसके बाद उसकी सुरक्षा भी हम ही करेंगे। जीव रक्षा करेगा तो हमेशा के लिए उसका डर मिट जाएगा।

गैंगस्टर लॉरेंस को बताया था अपना हीरो

छह दिन पहले बुड़िया ने लॉरेंस का समर्थन करते हुए कहा था कि लॉरेंस के खिलाफ अभी तक कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है, इसलिए वह उनके लिए हीरो है। अभी भी समय है, सलमान खान मुकाम जाकर माफी मांग सकते हैं। वे अगर ऐसा करते हैं तो समाज की धार्मिक मान्यताओं (जीव रक्षा) के तहत उन्हें माफ करने पर विचार किया जा सकता है। फायरिंग जैसी हिंसा गलत है और दोनों पक्षों से गलतियां हुई हैं। बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ देते तो विवाद टल सकता था।

हरियाणा में पूर्व CM के बेटे से ठन चुकी

देवेंद्र बुड़िया हरियाणा में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई के साथ विवाद हो गया था। बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई पर महासभा से जबरन इस्तीफा देने के लिए दवाब बनाने और धमकाने के आरोप लगाए थे।

दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ महासभा में बड़े फैसले लिए। देवेंद्र बुड़िया ने कुलदीप बिश्नोई से बिश्नोई रत्न वापस ले लिया और बदले में कुलदीप ने देवेंद्र बिश्नोई को महासभा के प्रधान पद से हटवाकर अन्य व्यक्ति को प्रधान बना दिया। हालांकि दोनों के बीच यह लड़ाई अब भी कानूनी रूप से जारी है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बिश्नोई महासभा ने कहा-सलमान खान माफी मांगें, लॉरेंस हमारा हीरो:समाज माफी देने को तैयार, बॉलीवुड एक्टर घमंड छोड़ते तो विवाद टल सकता था

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने को कहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान बीकानेर स्थित बिश्नोई समाज के पवित्र स्थल ‘मुकाम’ जाकर माफी मांगें। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।