Headlines

पूर्णिया में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी:डिजायर कार से पहुंचे चोर, सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर नीचे लटकाया; पीड़ित ने पुलिस को सौंपी फुटेज




पूर्णिया में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी हो गई। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 11PC-6111 है। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना रामबाग चौक, वार्ड नंबर-30 की है। खाना खाकर सोए थे परिजन, सुबह गायब मिली गाड़ी पीड़ित अमर कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे अपनी गाड़ी को घर के आगे लॉक करके खड़ा किया था। खाना खाकर सोने चले गए थे। गाड़ी हाल ही में सर्विसिंग करवाकर घर आई थी और रोज की तरह उसी स्थान पर पार्क की गई थी। अगली सुबह यानी 24 अक्टूबर को जब परिवार के लोग उठे, तो गाड़ी अपनी जगह पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और परिजनों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में खुला चोरी का राज पीड़ित ने आगे बताया कि जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई । सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 2:14 बजे एक उजले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार वहां पहुंची। गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा। उसने अपना चेहरा कवर कर रखा था। शातिर चोर ने दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर नीचे की तरफ लटका दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद पश्चिम दिशा की ओर गाड़ी को लेकर भाग निकला। चोरी से पहले की गई रेकी पीड़ित अमर के अनुसार, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले इलाके की पूरी रेकी की थी, जिसका अन्य सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है। गाड़ी लेकर भागने के दौरान आर.एन. साह चौक स्थित होटल हॉलिडे इंटरनेशनल तक देखे जाने की बात सामने आई है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़ित अमर ने सदर थानाध्यक्ष से मामले की गंभीरता से जांच करने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और चोरी गई स्कॉर्पियो वाहन को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *