Headlines

बेगूसराय- पुलिस ने पिस्टल तानी,नदी में कूदा युवक, मौत:आर्म्स एक्ट में आरोपी था, भाई बोला- डूबता रहा, पुलिस ने बचाने की कोशिश तक नहीं की




बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर एक युवक ने अपनी जान बचाने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। नदी के गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए शव को कटरमाला बांध स्थित मुख्य सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान रामजतन यादव के पुत्र धिरेंद्र यादव उर्फ धारो यादव (30) के रूप में हुई है। घटना राजोपुर गांव की है। पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इनपुट के आधार पर पुलिस छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस वाहन और पुलिसकर्मी गांव में दाखिल हुए, वहां हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस को अपनी ओर आते देख धारो यादव घबरा गया और डर के मारे भागने लगा। बचने की जल्दबाजी में उसने पास ही बह रही बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर तक युवक के नजर नहीं आने पर पुलिस टीम वहां से आगे निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ‘पुलिस गोली मारने की धमकी दे रहे थे’ मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव आरोप है कि धारो यादव के नदी में कूदने के बाद पुलिस ने उसे बचाने के लिए कोई भी तत्परता नहीं दिखाई। पुलिसकर्मी कुछ देर तक तट पर खड़े होकर स्थिति देखते रहे, बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस प्रयास करती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए। शव को कटरमाला बांध पर रखकर सड़क जाम कर दिया। डीएसपी, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी सुबोध कुमार, डंडारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए रात में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ‘गोली चलाने का आरोप था’ पुलिस अनुसार धारो यादव शराब कारोबार सहित अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था। 25 जून 2026 को राजोपुर गांव के रहने वाले सुजीत कुमार के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का भी आरोप था। इसको लेकर सुजीत की मां लालो देवी ने FIR दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मेरे पति की भी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई, अब मेरे बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस इस मामले में धारो की तलाश कर रही थी। ‘धारो यादव के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे’ वहीं, इस संबंध में डंडारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि धारो यादव के खिलाफ में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी के भय से भागने लगा था। भागने के दौरान ही उसने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। टीम शराब कारोबार को लेकर नियमित छापेमारी के तहत कार्रवाई के लिए गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *