Headlines

पूर्णिया में नकाबपोश अपराधियों ने युवक को गोली मारी:पेट में लगी बुलेट; घर से सब्जी लेने निकला था, ओवरटेक कर किया हमला




पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। बुलेट पेट में लगी है। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान सरसी के दुर्गापुर बालू टोल निवासी राजेश कुमार(23) के तौर पर हुई है। दूसरी गोली पेट में लगी घायल युवक के परिजन ने बताया कि राजेश अपने दोस्त मुकेश के साथ घर से करीब तीन किलोमीटर दूर काली स्थान बाजार सब्जी खरीदने गया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धरहरा जमुनिया गांव के पास पीछे से आए नकाबपोश अपराधियों ने उन पर गोली चलाई, जो पहले प्रयास में चूक गई। इसके बाद हमलावरों ने आगे बढ़कर उनकी बाइक को ओवरटेक किया और सामने से राजेश के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही राजेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहीं, उसके साथ मौजूद उसका दोस्त दहशत और धक्का लगने के कारण बेहोश होकर नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी उसी रास्ते से फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया डॉक्टरों के अनुसार, गोली पेट में लगने के कारण राजेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी वारदात की सूचना मिलते ही धमदाहा थाना की पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि इस गोलीबारी के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *