Headlines

जुगाड़ गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार नहर में पलटी:अररिया में बाइक सवार का पैर टूटा, ड्राइवर मौके से भागा




बिहार में प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर जुगाड़ गाड़ियों का परिचालन जारी है। ताजा मामला अररिया शहर के गोढ़ी चौक स्थित एबीसी नहर का है, जहां सोमवार सुबह करीब 9 बजे ओवरटेक करने के दौरान एक जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर के बाद जुगाड़ गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के महिषा कॉल निवासी मंतोष मंडल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में उनका एक पैर टूटने की बात सामने आई है। ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी सुशांत कुमार दास के अनुसार, सड़क पर बाइक सवार आगे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही जुगाड़ गाड़ी ने ओवरटेक करने की कोशिश की और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अनियंत्रित जुगाड़ गाड़ी एबीसी नहर में जाकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद जुगाड़ गाड़ी का चालक फरार बताया जा रहा है। इस मामले में यातायात की अपर थाना अध्यक्ष सह प्रभारी थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। उन्होंने जुगाड़ वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं जुगाड़ गाड़ियां इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर जुगाड़ गाड़ियों के परिचालन और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे वाहनों से होने वाले हादसों में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और प्रतिबंधित जुगाड़ वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *