Headlines

जमुई में बदमाशों की गोली से घायल महिला की मौत:भतीजे पर फायरिंग के समय पेट में लगी थी गोली, 2 महीने बाद पटना में गई जान




जमुई में गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में दो माह पहले हुई गोलीबारी में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मौरा गांव निवासी लुखड़ यादव की पत्नी रूपा देवी (50) के रूप में हुई है। रविवार शाम पटना में मौत हो गई। घटना 21 अगस्त 2026 की रात की है। परिजनों के अनुसार रात में तीन बदमाश पैदल ही रूपा देवी के घर पहुंचे थे। उनका निशाना रूपा देवी का भतीजा सिंटू कुमार था। घर पर चढ़कर बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा बताया जाता है कि सिंटू ने खुद को बचाने के लिए अपनी चाची रूपा देवी की आड़ ले ली। इसी दौरान भतीजे के लिए चलाई गई गोली चाची रूपा देवी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही महिला जमीन पर गिर पड़ी और बदमाश मकई के खेत के रास्ते फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में रूपा देवी को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया था। 2 महीने बीते एक भी गिरफ्तारी नहीं परिजनों के मुताबिक दो दिन पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दी थी और घर लाया गया था, लेकिन रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के बाद गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से एक खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। मृतका के देवर डब्लू यादव ने बताया कि उनकी भाभी बेवजह इस वारदात का शिकार हो गईं। बदमाशों का निशाना सिंटू था, लेकिन गोली उनकी भाभी को लग गई। दो महीने तक पटना में इलाज चला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही केस दर्ज है और पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *