Headlines

स्व. महामाया देवी मेमोरियल T-20 टूर्नामेंट का आगाज:एलायंस एकेडमी ने पूर्णिया को 127 रनों से हराया, खुशी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं




महेश्वरी ग्राउंड में रविवार को स्व. महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका उद्घाटन कटिहार तदर्थ कमेटी के संयोजक मो. जावेद आलम, भरत भूषण झा, पवन पोद्दार, नरेंद्र कुमार और प्रणव कुमार ने किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में एलायंस क्रिकेट एकेडमी कटिहार ने जी.डी. गोयनका पूर्णिया को 127 रनों से हराया। पूर्णिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। खुशी कुमारी ने 50 गेंदों पर 86 रन, यश ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए। पूर्णिया के आदित्य और हरीश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में, पूर्णिया की टीम 193 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 65 रन बना पाई। पूर्णिया के आदित्य ने 19 और आदि ने 13 रन बनाए। कटिहार के अक्षय ने 4 विकेट लिए, जबकि शौर्य और निशा को 2-2 विकेट मिले। खुशी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक भरत भूषण झा ने बताया कि अगला मुकाबला सोमवार को भागलपुर और झारखंड की टीमों के बीच होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *