Headlines

'देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना अपराध है':'मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा', खड़गे के बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा- कांग्रेस माफी मांगे




कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिएक्शन दिया। उन्होंने खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कही। सम्राट चौधरी ने कहा, देश के प्रधानमंत्री के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास करते हैं। सीएम ने कहा, मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी से मांग करता हूं कि प्रधानमंत्री के पिताजी के खिलाफ जो अपशब्द का प्रयोग किया, इसके लिए कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी माफी मांगें। ये एक तरह से अपराध है कि देश के प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति इस प्रकार की दुर्भावना के साथ आप राजनीति कर रहे हैं। जानिए पूरा मामला आज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। तभी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे गुस्सा होकर बोले- मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था- मोदी नहीं जाने वाले। मल्लिकार्जुन खड़गे पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री शाह ने भी दिया रिएक्शन गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है। बीजेपी नेता बोले- पहले मां अब पीएम के पिता को गाली दे रहे नीरज कुमार शर्मा ने कहा, पहले आपलोग पीएम मोदी की मां को गाली देते रहे अब उनके पिता को गाली दे रहे हैं। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार में चोरी की सरकार नहीं है आपकी और लालू यादव की सांठ-गांठ वाली सरकार को जनता ने भगाया है। एनडीए को चुना है। ये जनमत वाली सरकार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *