Headlines

कैमूर-फायरिंग का आरोपी 100 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट:घटनास्थल से खोखा मिलने के बाद पुलिस ने की छापेमारी




कैमूर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी के दौरान 100 जिंदा कारतूस बरामद किए। मामला चंदेश गांव का है, जहां एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। घर पर फायरिंग करने का आरोप चंदेश गांव निवासी विपिन बिहारी राय ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 3:30 बजे गांव के दीपक राय ने उनके घर पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुढ़नी थाना कांड संख्या 92/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से मिला खोखा और जिंदा कारतूस पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक राय के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से 100 जिंदा कारतूस मिले। आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी पुलिस ने दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद कारतूस और फायरिंग की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *