- Hindi News
- National
- Delhi School Student Death | Krishna Nagar Student Found Dead In Guard Room
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम पहुंची है।
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा का शव मिला है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि उसे PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी।
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। पास में उसका स्कूल बैग भी था। घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। पहले खबर आई थी कि छात्रा ने आत्महत्या की है।
हालांकि, पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम भी पहुंची है। मामले की जांच जारी है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
खबरें और भी हैं…

