Headlines

पान गुमटी से गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार:शेखपुरा में 96 ग्राम गांजा और मोबाइल जब्त




शेखपुरा में नगर थाना क्षेत्र के गिरिहिंडा़ स्थित बस स्टैंड के सामने स्थित पान की गुमटी से पुलिस ने गांजा बरामद किया है। शराब बंदी पर सख्ती के बाद जिले में बढ़ती सुखे नशे पर कार्रवाई के तहत यह बरामदगी की गई है।पान गुमटी का दुकानदार दिव्यांग बताया गया है। वह पिछले कई माह से गांजा को छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहा था। दुकानदार की पहचान नगर क्षेत्र के महादेव नगर मोहल्ला स्थित स्व कैलाश लाल के पुत्र सुभाष लाल के रूप में की गई। कुल वजन 96.94 ग्राम पाया गया पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना शेखपुरा के पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सशस्त्र बल के साथ संध्या गति में थे। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की मादक पदार्थ गांजा प्राप्ती के संबंध में विधिवत छापेमारी और तलाशी के लिए दंडाधिकारी के रूप में सदर अंचलाधिकारी शंभू कुमार भी इस कार्रवाई में शामिल किए गए। तलाशी के क्रम में काला रंग के प्लास्टिक में रखा हुआ उजाला रंग का प्लास्टिक के छोटे-छोटे पुड़िया में गांजा बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 96.94 ग्राम पाया गया। मामले का गहनता के साथ अनुसंधान तलाशी में पान गुमटी संचालक सुभाष लाल के हाफ पैंट के दाहिने पैकेट से नारंगी रंग का एक स्क्रीन टच मोबाइल भी बरामद किया गया। बरामद गांजा एवं मोबाइल को जब्त करने के बाद उसके खिलाफ नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस पूरे कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के साथ शेखपुरा डीआइओयू की टीम सशस्त्र बल में आकाश कुमार मुकेश कुमार आदि भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि इस मामले का गहनता के साथ अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस मामले में अन्य लोगों के संलिप्त की जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है। उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *