Headlines

अररिया-SSB जवानों ने निकाली 7KM साइकिल रैली:कमांडेंट बोले-'रोज आधा घंटा फिटनेस को दें',‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के तहत रैली




अररिया में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी की ओर से ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के तहत साइकिल रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। रैली वाहिनी मुख्यालय, अररिया से शुरू होकर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, अररिया तक पहुंची। इसमें एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने करीब सात किलोमीटर तक साइकिल चलाई। कमांडेंट आलोक कुमार ने किया नेतृत्व साइकिल रैली का नेतृत्व 52वीं वाहिनी के कमांडेंट आलोक कुमार ने किया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने नियमित व्यायाम के महत्व का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। फिटनेस को दिनचर्या में शामिल करने की अपील कमांडेंट आलोक कुमार ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण करना है। इसके लिए जरूरी है कि युवा समेत सभी नागरिक अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें और फिटनेस को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने लोगों से रोज कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने की अपील की। अधिकारी और जवान रहे मौजूद रैली में उप कमांडेंट उदय कुमार, निरीक्षक कंवर लाल और सहायक उप निरीक्षक आदर्श आलोक समेत एसएसबी के कई अधिकारी और जवान शामिल हुए। आयोजन के जरिए नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *