Headlines

मोतिहारी- हेनरी बाजार की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन:हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल; बड़ी मस्जिद के पास विशेष सतर्कता, ड्रोन से निगरानी




मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को नम आंखों से किया गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान ‘बोलो दुर्गा माई की जय’ के जयकारों से शहर गूंज उठा। श्रद्धालु ट्रैक्टर पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर हेनरी बाजार से विसर्जन के लिए निकले। शोभायात्रा ज्ञान बाबू चौक और मीना बाजार होते हुए पोखर पहुंची। यहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बड़ी मस्जिद के पास विशेष सतर्कता भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। विसर्जन मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व किया। बड़ी मस्जिद के पास प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। शांति समिति के सदस्य भी प्रशासन के साथ मौजूद रहे और शोभायात्रा का स्वागत किया। ड्रोन से भी की गई निगरानी एसडीओ अरुण कुमार ने मोतिहारी में आपसी भाईचारे की मिसाल कायम रहने की बात कही। वहीं, डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि विसर्जन के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *