Headlines

बक्सर-घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में डब्लू राय का घोड़ा 'अव्वल':महावीर पूजा समिति ने कराया आयोजन; प्रथम को फ्रिज, दूसरे को कूलर




बक्सर के नियाजीपुर पुराना अखाड़ा में महावीर पूजा समिति सेवा ट्रस्ट की ओर से घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दूर-दराज से आए घुड़सवारों ने हिस्सा लिया, जबकि प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे। फाइनल मुकाबले में पीरो के दीपक यादव की सवारी में डब्लू राय का घोड़ा पहले स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराई प्रतियोगिता प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल सम्राट ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष किशुन बिहारी पाठक ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खेलों और घुड़सवारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों से आए घुड़सवारों ने अपनी सवारी और घोड़ों की गति का प्रदर्शन किया। फाइनल में इन घोड़ों ने हासिल किए स्थान फाइनल रेस में पीरो के दीपक यादव की सवारी में डब्लू राय का घोड़ा पहले स्थान पर रहा। मोतिहारी के रानी कोठी निवासी मेघु का घोड़ा, सैयद फरहान अहमद की सवारी में, दूसरे स्थान पर आया। वहीं, पटना के चक्रम निवासी मनोज की सवारी में बिट्टू यादव का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को दिए गए पुरस्कार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले घुड़सवार को फ्रिज देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को एयर कूलर और तीसरे स्थान वाले को स्टैंड पंखा पुरस्कार के रूप में दिया गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में नवानगर के प्रखंड प्रमुख अंकित यादव, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अच्छेलाल यादव, केशवपुर के मुखिया छोटू मिश्रा, मुन्ना सिंह, राजपुर के सत्यनारायण पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रबंधक राजेश यादव और राजद नेता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के सचिव राजेंद्र यादव के साथ कन्हैया पाठक, मार्कण्डेय पाठक, पंडित अभय कृष्ण पाठक, अरुण पाठक, नागेंद्र पाठक उर्फ डब्लू पाठक, सोनू पाठक, प्रभुनाथ पाठक, अभिषेक पाठकऔर राहुल पाठक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *