Headlines

गयाजी में गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे मंत्री:संजय सिंह बोले- हरसंभव मदद दिलाएंगे, विष्णुपद में की पूजा; मत्था टेका




गयाजी में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से बने मंत्री संजय सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि हमलोग जेठियन गांव में मृतक के परिजन से मुलाकात करेंगे और पूरी घटना की जानकारी लेंगे। इसके बाद जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पूरी घटना से मामले से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की बात कही। दरअसल, 19 अक्टूबर की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र सिद्धार्थपुरी कॉलनी में अपराधियों ने 2 सगे भाइयों को गोली मार दी थी। दो में से एक रानू सिंह की मौत हो गई थी, जबकि मोनू सिंह जख्मी है। पटना में इलाज चल रहा है। दोनों भाइयों का पैतृक अतरी विधानसभा के जेठियन गांव में है। ‘पीड़ित परिवार की बात सुनूंगा’ गोलीकांड में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहले मैं पीड़ित परिवार से मिलूंगा। परिवार की बात सुनूंगा। यही नहीं उनकी सहायता के लिए जरूरी प्रयास भी किए जाएंगे। हालांकि, मुआवजे या अन्य सरकारी सहायता को लेकर उन्होंने फिलहाल किसी निश्चित घोषणा की बात नहीं कही है। अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले, पार्टी का आंतरिक मामला मंत्री से जदयू विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर संजय सिंह ने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है। किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन का पालन जरूरी है। पार्टी के संविधान और अनुशासन के अनुरूप नहीं चलने वालों पर संबंधित दल अपने नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकता है। यह अधिकार पार्टी के मुखिया के पास होता है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, ठाकुर सुमन सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मु



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *