Headlines

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सही विचारों से सफलता मिलती है, जानिए जीवन में आनंद पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; We Should Not Chase Comforts; Success Comes From The Right Thoughts: Learn What To Keep In Mind To Find Happiness In Life.

हरिद्वार20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जीवन में सफलता और आनंद पाने के लिए हमें अपनी ऊर्जा और समय को सही दिशा में लगाना चाहिए। जिस मार्ग पर प्रसन्नता और सफलता का अनुभव हो, उसी मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। जानिए जीवन में आनंद बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. सही विचार, विवेक और आत्मसंयम हो, तो जीवन में आनंद बने रहता है। अनियंत्रित इच्छाओं के पीछे भागने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि हर इच्छा की पूर्ति संभव नहीं है। यही समझ हमें शांति की ओर ले जाती है और हमें आनंद बना रहता है।

2. हमारी अनेक इच्छाएं ऐसी होती हैं, जो केवल कल्पनाओं पर आधारित होती हैं। हम उनके पीछे भागते रहते हैं, लेकिन वे कभी वास्तविकता नहीं बन पातीं। ऐसी इच्छाएं हमें वर्तमान के सुख से दूर कर देती हैं।

3. जीवन की सफलता का अर्थ हर इच्छा की पूर्ति नहीं, बल्कि उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करना है। जो हमारे पास है, उसका सम्मान करें और जो संभव है, उसके लिए प्रयास करें। जब हम भ्रम छोड़कर वास्तविकता को स्वीकार करते हैं, तभी जीवन में संतुलन, संतोष और आनंद आता है।

आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *