![]()
भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के जग बाबा स्थान के पास गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे एक जुगाड़ गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव निवासी नीतीश कुमार टुडू (लालजी टुडू के बेटे) के रूप में हुई है। घायल युवक राजकुमार टुडू हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से महादेव स्थान मेला देखने जा रहे थे। जग बाबा स्थान के पास उनकी बाइक की जुगाड़ गाड़ी से टक्कर हो गई। घायलों को डॉ. रतन रोशन के पास ले जाया गया, जहां से राजकुमार टुडू को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूर्व विधायक पवन कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और इलाज में मदद की।
Source link
सनोखर में जुगाड़ गाड़ी-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:महादेव स्थान मेला जा रहे दूसरे युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
