Headlines

जहानाबाद स्टेशन पर RPF IG ने यात्रियों की समस्या सुनी:शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया




आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। यात्रियों ने शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायतें बताईं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण आईजी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग यात्रियों की जरूरतों को समझने और सुविधाओं में सुधार के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम कर रहा है। अमरेश कुमार ने कहा कि जहानाबाद स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यात्रियों को कुछ परेशानी हो रही है। सीधे अधिकारी तक पहुंचाने का मौका यात्रियों ने खासकर शौचालय की सुविधा की मांग की, जिस पर आईजी ने जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन तब तक यात्रियों की परेशानी कम करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस दौरे से यात्रियों को अपनी बात सीधे अधिकारी तक पहुंचाने का मौका मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *