Headlines

हूती बोले-सऊदी ने 14 भारतीयों वाले जहाज पर हमला किया:यमन की सेना ने सभी को सुरक्षित बचाया, लाल सागर में रेस्क्यू किया




यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज पर हमला किया। यह अटैक लाल सागर में जुकर द्वीप के पास हुआ। हूतियों के मुताबिक, यमन की सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सऊदी अरब की ऐसी कार्रवाइयों को रोकने की अपील की। सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भारतीय नागरिकों के सुरक्षित बचाए जाने के हूतियों के दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में 1 भारतीय की मौत सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर बुधवार रात हुए हमले में एक भारतीय समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 2 अन्य भारतीय घायल हो गए। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहा है। इससे पहले शैबह ऑयल फील्ड में एक ड्रोन का मलबा गिरने से नेपाली और फिलिपींस के 2 नागरिकों की मौत हुई थी। एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए थे। भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के निर्देश मानने और हवाई हमलों के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है। साथ ही, हमले वाली जगहों और ड्रोन रोकने की कार्रवाई के वीडियो या तस्वीरें साझा न करने की सलाह दी है। खबर अपडेट हो रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *