Headlines

घर लौट रहे युवक को सिर में मारी गोली:सीवान में 3 अपराधी हुए फरार, घायल के गोरखपुर रेफर होने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे टीओपी




सीवान में बुधवार की रात अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने घर लौट रहे 26 वर्षीय प्रियांशु कुमार को उसके घर के पास सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त प्रियांशु अपने दोस्त गोलू से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर गोलू मौके पर पहुंचा तो प्रियांशु सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। वह आनन-फानन में उसे बाइक से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला भगवानपुर हाट और सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बेलासपुर से बराईपुर जाने वाले रास्ते का है। सिर के ऊपरी हिस्से में फंसी गोली वहीं सदर अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान गोली सिर के ऊपरी हिस्से में फंसी होने की बात सामने आई। युवक की गंभीर स्थिति और गोली निकालने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन सरकारी व्यवस्था के बजाय निजी एंबुलेंस से उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर रवाना हो गए। घायल की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बराईपुर निवासी संजीव सिंह के बेटे प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, सदर अस्पताल में उसकी जांच हुई और फिर उसे रेफर भी कर दिया गया, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी नहीं दिखी। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. घायल के रेफर होने के बाद पहुंचे टीओपी स्थानीय थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के मौके पर नहीं पहुंचने और सदर अस्पताल की टीओपी पुलिस के समय पर मौजूद नहीं रहने की बात सामने आई है। घायल का बयान दर्ज नहीं हो सका। परिजन जब उसे लेकर गोरखपुर रवाना हो गए, उसके बाद टीओपी प्रभारी सुजीत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। सिर में गोली फंसे होने के कारण प्रियांशु की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में पुलिस की देरी ने जांच की शुरुआती प्रक्रिया को भी प्रभावित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *