Headlines

Rahul Gandhi Vietnam Visit Controversy


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Vietnam Visit Controversy | BJP Video Attack & Congress Reply

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा का दावा है कि फ्लाइट के अंदर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति राहुल गांधी है।  - Dainik Bhaskar

भाजपा का दावा है कि फ्लाइट के अंदर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति राहुल गांधी है।

देशभर में SIR को लेकर प्रदर्शन के बीच भाजपा ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है।

वीडियो में फ्लाइट के अंदर एक व्यक्ति दिखाई देता है, जिसे पार्टी ने राहुल गांधी बताया है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा।

हालांकि, फ्लाइट में बैठा व्यक्ति राहुल गांधी ही है और विमान वियतनाम जा रहा है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, कांग्रेस ने BJP पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा- राहुल के विदेश जाने को मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है, जबकि दूसरे लोग भी विदेश जाते हैं।

BJP बोली- राजनीतिक काम का दबाव नहीं सह पाते राहुल

BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल पहले भी ऐसा पहले भी करते रहे हैं। बिहार में यात्रा के बाद भी राहुल गांधी वियतनाम यात्रा पर गए थे। संभव है कि इस बार भी वहीं गए हों।

वहीं BJP नेता शाजिया इल्मी ने कहा- राहुल राजनीतिक काम का दबाव नहीं सह पाते और कुछ समय बाद छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए और फिर विदेश चले गए।

कांग्रेस ने कहा- छात्रों से बातचीत करने जाते हैं राहुल

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने BJP के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी कहां जाते हैं और कब यात्रा करते हैं, इसे मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे लोग भी विदेश जाते हैं।

संदीप ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का बचाव करते हुए कहा कि वे येल यूनिवर्सिटी और लंदन में छात्रों से बातचीत करते हैं। वहां बुद्धिजीवियों से मिलते हैं और प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं।

संदीप दीक्षित ने पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान विदेश न जाने की परंपरा प्रधानमंत्री ने भी तोड़ी है, लेकिन उस समय सवाल क्यों नहीं उठाए जाते।

SIR को लेकर जारी है राजनीतिक टकराव

राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर चुके हैं।

वहीं, BJP और चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों को खारिज किया है। BJP ने राहुल गांधी पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।