Headlines

मोतिहारी के गांधी मैदान में 80 फीट रावण का दहन:विजयादशमी पर सांसद राधामोहन सिंह करेंगे शुभारंभ, शोभायात्रा भी निकलेगी




विजयादशमी के मौके पर मोतिहारी के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी जोरों पर है। इस बार 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। ज्ञानबाबू चौक से भगवान राम की सेना की शोभायात्रा निकलेगी। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। शाम चार से पांच बजे के बीच रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम होगा। सांसद राधामोहन सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया और आयोजकों को निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से गांधी मैदान पहुंचकर पर्व का साक्षी बनने की अपील की। पांच मजदूरों ने 15 दिन में पुतला किया तैयार दिल्ली से आए कारीगरों ने 15 दिन में पांच मजदूरों की मदद से यह पुतला तैयार किया है। उप मेयर लालबाबू गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा, बैठने और अग्निशमन की सभी तैयारियां पूरी हैं। इस बार 10 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *