Headlines

शिवहर में आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की, बोली-रात 2 बजे किए थे डांस, ग्रुप के सदस्य फरार




शिवहर में मंगलवार की सुबह शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान कार्यक्रम करने आए आर्केस्ट्रा ग्रुप के सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत बाजार की है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी, चूड़ीहरवा टोला निवासी जितेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। वह धूमराज म्यूजिकल आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े थे। इस ग्रुप के मालिक दरोगा पटेल हैं। रात 2 बजे किया था आखरी डांस मृतक की पत्नी रोमा देवी के अनुसार, जितेंद्र कुमार 17 अक्टूबर को घर से शिवहर में कार्यक्रम करने के लिए निकले थे। बसंत बाजार में आयोजित मेले में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। पत्नी का कहना है कि उनके पति ने रात करीब दो बजे तक डांस किया था। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। रोमा देवी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे दो लोग उनके घर पहुंचे और उन्हें अपने पति के पास चलने तथा ब्लड देने की बात कही। इसके बाद वह शिवहर पहुंचीं। पति के मोबाइल पर संपर्क करने के दौरान थाना प्रभारी से बातचीत हुई, जहां उन्हें पति की मौत की जानकारी मिली। मेरे शिवहर पहुंचने से पहले ही आर्केस्ट्रा ग्रुप के सभी लोग वहां से भाग गए थे। पत्नी का कहना है कि जब उनके पति रात दो बजे तक कार्यक्रम कर रहे थे, तो उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि उनके पति की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। छह बच्चों को छोड़ गए जितेंद्र जितेंद्र कुमार अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियों समेत छह बच्चों को छोड़ गए हैं। उनका सबसे छोटा बेटा महज दो साल का है। वह अपने पिता जवाहिर ठाकुर की इकलौती संतान थे। परिवार के सामने अब बच्चों के भविष्य और आजीविका की गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। पति की मौत से दुखी रोमा देवी ने इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें अपने पति की मौत की सच्चाई जाननी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव घटना की पुष्टि करते हुए पुरनहिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *