Headlines

कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप पर विरोध किया तेज:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी




किशनगंज में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध तेज करने का ऐलान किया है। कांग्रेस विधायक कमरुल हुदा ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक पार्टी का विरोध और संघर्ष जारी रहेगा। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी आवाज उठा रहे विधायक कमरुल हुदा ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद यह मामला देशभर में राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी आवाज उठा रहे हैं। ”कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं” कमरुल हुदा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जवाबदेही तय करना जरूरी है। विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। पार्टी के जिला अध्यक्षों से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ता तक विरोध अभियान में जुटे हुए हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के नेता इस लड़ाई को आगे बढ़ाते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *