Headlines

भागलपुर में जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या:खेत में मेढ़ काटने पर हुआ था विवाद, आरोपी ने सिर और सीने पर किया हमला




भागलपुर के पीरपैंती में खेत के मेढ़ को काटे जाने के लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को खेत में काम करने के दौरान विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने युवक के सिर और सीने पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 22 साल के राधे कुमार के रूप में की गई है। मृतक पेशे से किसान था, जबकि उसके माता-पिता भी खेती किसानी करते हैं। मां सीता देवी और पिता बासुदेव मंडल ने बताया कि राधे कुमार अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। वहीं, आरोपी की पहचान 48 के महेंद्र मंडल के रूप में हुई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। चचेरे भाई ने जमीन विवाद में किया हमला जानकारी के मुताबिक, घर के बगल में खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को खेत में बने मेढ़ को लेकर आरोपी और राधे के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर राधे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद राधे को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12:50 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद भी पुलिस कार्रवाई का इंतजार परिजनों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी और किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी। उनका कहना है कि युवक की मौत के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। मृतक के परिजन ने बताया कि हम लोगों का आरोपी महेंद्र मंडल से दो डिसमिल जमीन को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। सामाजिक स्तर पर समझौता होता था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही आरोपी की ओर से जान से मारने की धमकी दी जाती थी। वहीं, पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत के मुताबिक, मामला गोतिया विवाद का है। मामले की जानकारी के बाद मृतक के परिजन से जानकारी ली गई है। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *