Headlines

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी ऋतिक की लैविश लाइफ:जिम जाता, BMW से घूमते वीडियो बनाता; बेगूसराय में पिता की लिट्टी-चोखा की दुकान




बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार बिहार के बेगूसराय का ऋतिक लैविश लाइफ जीता था। जिम करता था, BMW से घूमता था। सोशल मीडिया पर उसकी लैविश लाइफ वाले कई वीडियोज हैं, जिसे उसने खुद पोस्ट किया है। ऋतिक ने ऑनलाइन कैब-बाइक सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो में भी काम किया है। ऋतिक मुंबई में रैपिडो में कैप्टन था। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के बाद रैपिडो का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि आखिरी बार ऋतिक ने 14 अक्टूबर को बतौर कैप्टन काम किया था। ऋतिक का परिवार बेगूसराय के पिपरा में रहता है, जहां उसके पिता की लिट्टी-चोखा की दुकान है। ऋतिक की लैविश लाइफ की क्या कहानी है? उसके दोस्तों ने दैनिक भास्कर को क्या बताया? पढ़िए, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट। सबसे पहले ऋतिक की लैविश लाइफ की 3 फोटोज दोस्त बोले- ऋतिक से सपने बड़े थे ऋतिक के कुछ दोस्तों ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया कि उसका बचपन काफी गरीबी में गुजरा है। उसके सपने बड़े थे इसलिए ऋतिक ने फैसला किया था कि वो यहां से निकलकर कुछ अच्छी जॉब करेगा और अच्छे पैसे कमाकर अपने पिता की मदद करेगा। पिपरा में जब उसके पिता की लिट्टी-चोखा की दुकान अच्छी चलने लगी, तब ऋतिक ने कहा था, पापा की तरह मैं भी कुक बनूंगा और मुंबई जैसे बड़े शहर में पैसे कमाऊंगा। इसके लिए उसने अपने पिता के अलावा आसपास दुकान लगाने वाले लोगों से खाना बनाने की कला सीखी। मुंबई पहुंचने के बाद बदला लुक बेगूसराय में रहते हुए ही ऋतिक ने जिम भी जाना शुरू कर दिया। फिटनेस और हेयर स्टाइल को इस तरीके से रखना चाहता था कि मुंबई जाते ही उसकी पर्सनैलिटी देखकर आराम से काम मिल जाए। करीब 2 साल पहले वो मुंबई चला गया और वहां एक रेस्टोरेंट में काम करने का मौका मिल गया। दोस्तों ने बताया कि मुंबई जाने के बाद ऋतिक ने सबसे पहले जिम जॉइन की। इसके बाद हाथ पर टैटू भी बनवा लिए। ऋतिक के सोशल मीडिया अकाउंट्स के फोटो-वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो कभी बांद्रा बीच पर समुद्र के किनारे तो कभी BMW से घूमता दिख रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद ऋतिक का लुक और लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गया। सोशल मीडिया पर लगातार वो अपनी फिटनेस और हैवी वर्कआउट का रील्स शेयर करने लगा। ऋतिक के इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में उसके पहनावे, सनग्लासेस और ग्रूमिंग को देखकर कोई ये अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता कि वो किसी रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाला लड़का है। मां भले ही उसे साधारण कुक बता रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी लाइफस्टाइल किसी मॉडल या सेलिब्रिटी जैसी दिखती है। मुंबई में हुआ प्यार, शादी की थी तैयारी दोस्तों ने बताया कि रेस्टोरेंट में ही काम के दौरान उसे राजस्थान की ज्योति से प्यार हुआ। कुछ दिनों के बाद ऋतिक ने अपने घर के अलावा हम लोगों को भी ज्योति के बारे में बताया था। देखते ही देखते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और पिछले 6 महीनों से ऋतिक और ज्योति के बीच लगातार बातचीत और शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब जानिए, ऋतिक की मां ने क्या-क्या बताया? ऋतिक की मां संयुक्ता देवी का कहना है, ‘उनका बेटा मुंबई में एक रसोइए (कुक) का काम करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात एयरपोर्ट पर काम करने वाली ज्योति नाम की एक लड़की से हुई थी। ज्योति अक्सर वहां खाना लेने आया करती थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान और संपर्क बढ़ा। ज्योति खुद ऋतिक से शादी करने की इच्छुक थी।’ सूरत से लौटते ही गायब हुआ ऋतिक आरोपी की मां ने कहा, ‘ज्योति और ऋतिक दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन ज्योति के पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। हालांकि, ज्योति के पिता बाद में शादी के लिए राजी हो गए थे। इसलिए वे अपने बेटी ज्योति के साथ ऋतिक को भी कपड़ों की खरीदारी के लिए सूरत ले गए थे। ऋतिक और ज्योति की एक महीने बाद शादी होने वाली थी। इसलिए मेरा बेटा भी उनके साथ खरीदारी कराने सूरत गया था। लड़की और उसके पिता का 17 अक्टूबर को वापसी का रिजर्वेशन था। मेरा बेटा दोनों को छोड़ने के लिए स्टेशन गया था। 17 अक्टूबर के बाद से फोन ऑफ है ऋतिक की मां ने बताया, तब 17 अक्टूबर को उसने मुझे कॉल किया और बताया कि मैं ज्योति को स्टेशन ड्रॉप करने आया हूं। मैंने अपने बेटे से कहा कि तुम घर आ जाओ, बहुत दिन हो गए हैं। उसने जवाब में कहा कि ज्योति को चले जाने दो, मैं पहले मुंबई जाऊंगा, फिर बेगूसराय आ जाऊंगा। थोड़ी देर बाद मैंने बेटे को दोबारा कॉल किया, लेकिन तब से लेकर आज तक उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। मां ने आशंका जताई है कि शादी के खिलाफ होने के कारण लड़की के परिवार या किसी अन्य पक्ष की ओर से ऋतिक के साथ कुछ अनहोनी की गई हो सकती है या उसे फंसाया जा रहा है। अब जानिए, ऋतिक के रैपिडो में काम करने की क्या कहानी है ऋतिक की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि वो मुंबई में कुक के अलावा रैपिडो में कैप्टन के तौर पर काम भी कर रहा था। वो एप के जरिए डिमांड पर कस्टर्स को एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर पहुंचाता था। ऋतिक की गिरफ्तारी के बाद रैपिडो का एक एक्स पोस्ट सामने आया, जिसमें कहा गया है कि ऋतिक 14 अक्टूबर से ही काम नहीं कर रहा था। 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दिन ऋतिक ने एक कस्टमर के लिए में रैपिडो बुक की थी। रैपिडो की ओर से एक्स पोस्ट में कहा गया है कि हम टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना से बेहद चिंतित हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम घटना को लेकर जांच में जुटे अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। रैपिडो हिंसा या आपराधिक गतिविधि के प्रति जीर टॉलरेंस रखता है और हम अपना पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे। हालांकि, रैपिडो से छुट्टी के मुद्दे पर ऋतिक की मां संयुक्ता देवी का कहना है कि ऋतिक ने हाल ही में 40 हजार रुपए में एक सेकेंड हैंड बाइक खरीदी थी, जिसके लिए घर से पैसे भेजे गए थे। लेकिन बाद में बाइक बेचने वाले के बड़े भाई ने गाड़ी वापस मांग ली। ऋतिक ने अपने पूरे पैसे वापस मांगे थे, क्योंकि वह दुर्गा पूजा के बाद नई बाइक खरीदना चाहता था। 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग टाइगर श्रॉफ रविवार शाम 7 बजे अपनी कार से जुहू के पुष्पा पार्क से निकल रहे थे। वे फ्रंट सीट पर बैठे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। अचानक उनकी गाड़ी पर 3 लोगों ने 5 राउंड फायरिंग कर दी थी। घटना में टाइगर का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। टाइगर ड्राइवर को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। पुलिस के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *