![]()
जमुई के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमना तेलियाडीह मोड़ के पास मंगलवार को देर रात दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए झाझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी टुन्नू कुमार साह, पिता स्वर्गीय भीम साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि टुन्नू कुमार साह नागी डैम में लगे मेले को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धमना तेलियाडीह मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टुन्नू कुमार साह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए झाझा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद घायल युवक को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर नवीन गुप्ता की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
Source link
नागी डैम मेला देखने जा रहा बाइक सवार दुर्घनाग्रस्त:गंभीर घायल, झाझा के धमना तेलियाडीह मोड़ पर हादसा
