Headlines

BSF जवान के बंद घर से लाखों की चोरी:अररिया में दुर्गा पूजा पर गांव गया था परिवार, 10 लाख तक के गहने-कैश गायब




अररिया शहर के ओम नगर, वार्ड संख्या 08 में एक BSF जवान के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। दुर्गा पूजा के मौके पर परिवार गांव गया हुआ था। चोरों ने घर से करीब 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने घर के अंदर घुसकर गोदरेज और बक्सों के लॉकर तोड़ दिए। इसमें 3 लाख 75 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण शामिल हैं। मकान मालिक सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि उनके छोटे भाई सुशील कुमार ठाकुर जम्मू-कश्मीर में BSF कांस्टेबल हैं। मौके से आई तस्वीरें…. पड़ोसियों ने फोन कर दी जानकारी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ कुर्साकाटा प्रखंड के रहटमीना गांव गए थे। पड़ोसियों ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व आभूषण गायब थे। नगर थाना पुलिस के दरोगा राज नारायण और पुष्कर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस चोरों की पहचान और सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *