Headlines

दुनिया में पहली बार ड्रोन से घायल सैनिक का रेस्क्यू:यूक्रेनी सैनिक डेढ़ साल से बॉर्डर पर फंसा था, चारों तरफ बारूदी सुरंगें बिछी थीं




रूस के साथ जंग में यूक्रेन ने घायल सैनिक को बचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी सैनिक करीब डेढ़ साल से बारूदी सुरंग वाले इलाके में फंसा था। वहां बचाव दल भेजना खतरनाक था। इसी के चलते आयुडेग-6 नाम के ड्रोन से सैनिक को एयरलिफ्ट किया गया। ड्रोन बनाने वाली युक्रेनी कंपनी गुर्जुफ डिफेंस ने दावा किया है कि किसी घायल सैनिक को इस तरह बचाने का यह दुनिया का पहला मामला है। रेस्क्यू से जुड़ी 2 तस्वीरें ड्रोन के नीचे बांधकर सैनिक को बचाया यूक्रेन की सरकारी सैन्य न्यूज एजेंसी आर्मीइन्फॉर्म के मुताबिक, यह सैनिक 30वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड का था। रूसी ड्रोन की मौजूदगी और जमीन पर बिछी बारूदी सुरंगों के कारण उसे पैदल या गाड़ी से निकालना खतरनाक था। ऐसे में यूक्रेन की ड्रोन बनाने वाली कंपनी गुरजुफ डिफेंस ने मुफ्त में ड्रोन दिया। सैनिक को एक खास बेल्ट से ड्रोन के नीचे बांधा गया और फिर हवा में उठाकर वहां से निकाला गया। इस दौरान सैनिक की ड्रोन उड़ाने वाले ऑपरेटर से लगातार बातचीत होती रही। हर साल 10 लाख सस्ते ड्रोन बना सकता है यूक्रेन रूस-यूक्रेन जंग में ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ा है। 2023 में पहली बार यूक्रेन ने ड्रोन से मॉस्को पर हमला किया था। शुरुआत में इन हमलों में कम ड्रोन इस्तेमाल होते थे, लेकिन अब यूक्रेन लंबी दूरी तक हमला करने में सक्षम हो गया है। यूक्रेन ने सस्ते ड्रोन बनाने की क्षमता भी बढ़ाई है। ये अब हर साल करीब 10 लाख सस्ते ड्रोन बना सकता है। यूक्रेन पर रूस के हमले जारी, बिजली ठिकानों को नुकसान 19 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन पर बड़े स्तर पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। रॉयटर्स के मुताबिक, रूस ने कीव और आसपास के इलाकों की ओर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इसके अलावा, देश के अलग-अलग हिस्सों में 200 से ज्यादा ड्रोन से हमले किए गए। इन हमलों में बिजली से जुड़े 10 से ज्यादा ठिकानों को नुकसान पहुंचा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, हमलों के कारण 5 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। यूक्रेन के कई इलाकों में आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है। ट्रम्प समझौते के लिए यूक्रेन पर दबाव बना रहे रूस और यूक्रेन के बीच जंग करीब 4 साल से जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते हैं कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करे। इसी बीच, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने 20 अक्टूबर को नॉर्वे के ओस्लो में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बातचीत की। इसके बाद विटकॉफ के 21 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने का कार्यक्रम है। अमेरिका से मदद मिलने में देरी से यूक्रेन परेशान यूक्रेन को रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचने के लिए अमेरिका से मिलने वाली सैन्य मदद की जरूरत है। जेलेंस्की ने हथियारों की सप्लाई में देरी और रूसी मिसाइल हमलों की पहले से जानकारी न मिलने को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि मंगलवार को जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत के बाद यूक्रेन को रूसी मिसाइल हमलों की पहले से जानकारी मिलने की व्यवस्था फिर शुरू हो गई है। —————— यह खबर भी पढ़ें… यूरोप के 6 देशों में शिक्षा-महंगाई पर प्रदर्शन: फ्रांस में आगजनी-लूटपाट, इटली में स्कूलों पर कब्जा किया, ग्रीस में संसद के सामने बैठे आंदोलनकारी यूरोप के 6 देशों में पढ़ाई का बढ़ता खर्च, बेरोजगारी और महंगे घरों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *