Headlines

जहानाबाद में महिलाओं ने खेला सिंदूर:विजयादशमी पर मां दुर्गा से मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद




जहानाबाद में विजयादशमी के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला। शहर के पंचमहला मोहल्ले के दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना सिंदूर खेला के दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। पंडाल में भक्ति का माहौल बना रहा। ”धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा सिंदूर खेला” मान्यता है कि विजयादशमी पर सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। इस परंपरा से महिलाएं सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगती हैं। मनिता जायसवाल ने बताया कि सिंदूर खेला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा है। महिलाओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई भी दी। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और उल्लास साफ दिखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *