Headlines

शेखपुरा के 2 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगे:हिमांशु-ऋषिकेश ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू होंगी बिहार टीम की कोच




शेखपुरा में जम्मू-कश्मीर में 22 से 26 अक्टूबर तक होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए शेखपुरा के दो खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी टीम के साथ रवाना हो गए हैं। शेखपुरा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी को बिहार टीम का कोच बनाया गया है। इसकी जानकारी ताइक्वांडो कोच कुंदन कुमार ने दी। हिमांशु और ऋषिकेश ने राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जीता था गोल्ड बिहार टीम में शेखपुरा के हिमांशु कुमार और ऋषिकेश कुमार शामिल हैं। हिमांशु अंडर-51 किलोग्राम वर्ग में, जबकि ऋषिकेश अंडर-38 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगे। दोनों खिलाड़ियों का चयन शेखपुरा में आयोजित राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हुआ है। दोनों अंडर-17 बालक वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार से 18 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिहार से कुल 18 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 9 लड़के और 9 लड़कियां शामिल हैं। प्रतियोगिता में बिहार टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खेल अधिकारियों ने दी बधाई शेखपुरा के जिला खेल पदाधिकारी सरोज पासवान, जिला खेल प्रभारी राकेश कुमार और शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के सचिव व अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *