Headlines

CRPF Jawan Pampam Kumar Dies During Patrolling in Chhattisgarh


खगड़िया के रहीमपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा टोला, वार्ड संख्या 15 निवासी CRPF जवान पमपम कुमार उर्फ अमर के निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़ में देश की सेवा में तैनात जवान का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया।

.

जवान के छोटे भाई हेमंत कुमार ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पमपम कुमार उनके बड़े भाई थे। वे ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और उनका निधन हो गया।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, पमपम कुमार दो दिन पहले ही अपने गांव से ड्यूटी पर लौटे थे। इसके बाद उनके निधन की खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम पसरा है और लोग अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर रविवार शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पमपम कुमार उर्फ अमर के असामयिक निधन से परिवार, मित्रों और ग्रामीणों में गहरा शोक है। देश की सेवा में समर्पित जवान का इस तरह चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *