![]()
मोतिहारी में दुर्गा पूजा की सुरक्षा के बीच एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। नगर थाना पुलिस ने उसे कचहरी चौक से पकड़ा। वह पुलिस की वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहा था। कचहरी चौक पर तैनात एक महिला सिपाही को उसकी हरकतों पर शक हुआ। पूछताछ करने पर वह अटपटा जवाब देने लगा। महिला सिपाही ने तुरंत नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को जानकारी दी। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ – नगर थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पूछताछ में उसने अपनी पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में बताई। मनोज ने कहा कि उसने कचहरी से ही वर्दी सिलवाई थी और कुछ समय से ड्यूटी कर रहा था। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा और बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं वह ठगी का शिकार तो नहीं हुआ। वर्दी जब्त कर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
Source link
मोतिहारी में फर्जी पुलिस वाला ड्यूटी करते पकड़ाया:दुर्गा पूजा सुरक्षा के बीच कचहरी चौक पर गिरफ्तारी, महिला सिपाही को हुआ था शक
