![]()
सुपौल जिले में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने छातापुर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट दिखी। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। डीएम सावन कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को छातापुर में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि छातापुर में वर्षों से दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। यहां पूजा के दौरान काफी संख्या में लोग जुटते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती डीएम ने बताया कि थानों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने पूजा-अनुष्ठान और कार्यक्रम शांतिपूर्वक आयोजित करें तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग दें। वहीं, एसपी शरथ आरएस ने भी शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में दुर्गापूजा संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की बात कही। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना कर सकें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।
Source link
सुपौल में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च:पूजा पंडालों का इंस्पेक्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
